'जब माओवादी नेता ने किया था राहुल गांधी का स्वागत', साल 2010 की घटना का जिक्र कर क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह के आरोपों ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर सियासी बहस तेज कर दी है। नक्सल कनेक्शन के दावों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अब यह मुद्दा चुनावी रण में बड़ा विषय बन सकता है, जहां जनता ही तय करेगी कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है।

लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में कई बार नक्सलियों और उनके समर्थकों से संपर्क के उदाहरण सामने आए हैं।

amit shah

अमित शाह ने नक्सलवाद का जिक्र कर राहुल गांधी पर साधा निशाना। ani

अमित शाह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी नक्सल से जुड़े संगठनों की भागीदारी देखी गई थी। उन्होंने 2010 में ओडिशा में आयोजित एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए दावा किया कि एक माओवादी मंच से जुड़े नेता ने वहां भड़काऊ भाषण दिया और राहुल गांधी का स्वागत किया था।

End of Feed