कोलकाता पहुंचे शाह, 3 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, CM चेहरे पर होगा फैसला, दक्षिणेश्वर मंदिर भी गए गृह मंत्री

शाह को बंगाल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कोलकाता के परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। कोलकाता पहुंचने पर सुवेंदु अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह का स्वागत किया। कोलकाता पहुंचने पर शाह दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और वहां मां काली के दर्शन किए।

Amit Shah in Kolkata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। आज शाम तीन बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का चुनाव होगा। बता दें कि शाह को बंगाल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कोलकाता के परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए तमाम कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को बुलाया जाएगा और उनकी कट आउट भी लगाई जाएगी।

amit shah

कोलकात में अमित शाह का स्वागत करते सुवेंदु अधिकारी।

कोलकाता पहुंचने पर सुवेंदु अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह का स्वागत किया। कोलकाता पहुंचने पर शाह दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और वहां मां काली के दर्शन किए।

End of Feed