Bangladesh Violence: 'बांग्लादेशियों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं'… ममता बनर्जी का बड़ा बयान

तृणमूल कांग्रेस की एक विशाल 'शहीद दिवस' रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हिंसा प्रभावित बांग्लादेश के लोगों को आश्रय देगी 'अगर वे हमारे दरवाजे पर दस्तक देंगे'

KEY HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी ने कहा- 'मैं बंगाल के उन निवासियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन देती हूं'
  • 'जिनके रिश्तेदार हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में फंसे हुए हैं'
  • 'अगर असहाय लोग (बांग्लादेश से) बंगाल के दरवाजे पर दस्तक देते हैं, तो हम उन्हें आश्रय देंगे'

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो कोलकाता में भारी बारिश के बीच तृणमूल कांग्रेस की एक विशाल 'शहीद दिवस' रैली को संबोधित कर रही थीं उन्होंने कहा-'मैं बांग्लादेश के बारे में कुछ नहीं बोल सकती क्योंकि यह एक अलग देश है। भारत सरकार इस बारे में बात करेगी। लेकिन अगर असहाय लोग (बांग्लादेश से) बंगाल के दरवाजे पर दस्तक देते हैं, तो हम उन्हें आश्रय देंगे। संयुक्त राष्ट्र का एक प्रस्ताव है। पड़ोसी शरणार्थियों का सम्मान करेंगे'

mamata banerjee on bangladesh violence

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हिंसा प्रभावित बांग्लादेश के लोगों को आश्रय देगी

उन्होंने कहा, 'मैं बंगाल के उन निवासियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन देती हूं, जिनके रिश्तेदार हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में फंसे हुए हैं।' बांग्लादेश के अधिकारियों ने पूरे देश में सख्त कर्फ्यू लगा दिया है और सेना के जवानों ने राजधानी ढाका के कुछ हिस्सों में गश्त की है। यह तब हुआ जब देश के कुछ हिस्सों में सरकारी नौकरियों के आवंटन को लेकर हिंसा भड़क उठी, जिसमें कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।

End of Feed