अमेरिका के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु पनडुब्बियां, जानें चीन-भारत के पास कितनीं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 16, 2023, 04:55 PM IST

Nuclear submarine: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के मुताबिक सबसे ज्यादा 68 परमाणु पनडुब्बियां अमेरिका के पास हैं। अमेरिका के बाद रूस के पास 29, चीन के पास 12, ब्रिटेन के पास 11, फ्रांस के पास 8 और भारत के पास एक परमाणु पनडुब्बी है। इस भारतीय पनडुब्बी का नाम INS अरिहंत है।

Nuclear submarine: हिंद-प्रशांत महासागर में चीन के दबदबे एवं प्रभाव को जवाब देने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया एक साथ आए हैं। इन तीनों देशों ने एक संयुक्त परमाणु पनडुब्बी बेड़ा बनाने की अपनी योजना की घोषणा की है। ऑकस समझौते के तहत अमेरिका आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ईंधन से चलने वाली पहली पनडुब्बी देगा। आगे चलकर परमाणु पनडुब्बियों की यह संख्या तीन तक जाएगी। यही नहीं तीनों देश मिलकर नई तकनीक से लैस उन्नत पनडुब्बियों का निर्माण भी करेंगे। ऑकस के इन देशों की इस पहल चीन को नागवाज गुजरी है, उसने इसकी कड़े शब्दों में आलोचना की है।

submarine

भारत के पास केवल एक परमाणु पनडुब्बी है।

परमाणु हथियारों से लैस नहीं होंगी ये पनडुब्बियां

इस समझौते के बारे में अमेरिकी राष्ट्रबति जो बाइडेन का कहना है कि इस करार का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पनडुब्बियां परमाणु ईंधन से चलेंगी न कि ये परमाणु हथियारों से लैस होंगी। इस करार के तहत ऑस्ट्रेलिया के नौसैनिक इस साल परमाणु पनडुब्बी चलाने का प्रशिक्षण हासिल करने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जाएंगे।

End of Feed