Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर, एक महिला श्रद्धालु की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 16, 2023, 06:43 AM IST

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ से पत्थरों के गिरने से कुछ अमरनाथ यात्री चपेट में आ गए। एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि रेस्क्यू टीम के सदस्यों समेत कई लोग घायल हो गए।

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई। 31 अगस्त तक चलेगी। लेकिन दौरान कई प्राकृतिक हादसे भी हो रहे हैं। अमरनाथ यात्रा पर निकली एक महिला की प्राकृतिक रूप से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला को बचाने की कोशिश करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रा ड्यूटी पर तैनात घायल पुलिस कर्मियों को सेना और निजी हेलीकॉप्टर से निकाला गया।

amarnath yatra, amarnath yatra accident, amarnath yatri death

अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसा (तस्वीर-BCCL)

इसके अलावा पिछले 36 घंटों में 5 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई, जिससे इस साल की अमरनाथ तीर्थयात्रा के दौरान मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 24 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से अधिकतर मौतें ऊंचाई पर होने वाली बीमारी के कारण हुईं, जिसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन की कमी हुई और उसके बाद हृदय गति रुक गई।

End of Feed