EMI नहीं भरी तो क्या जब्त हो सकती है आपकी गाड़ी? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिकवरी एजेंटों को लेकर सुनाया अहम आदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि लोन की किस्तें नहीं चुकाने पर बैंक या फाइनेंस कंपनियां रिकवरी एजेंटों या निजी गुंडों की मदद से किसी का वाहन जबरन जब्त नहीं कर सकतीं। वाहन वापस लेने के लिए उन्हें सिविल कोर्ट या आर्बिट्रेटर की मदद लेकर कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

लोन की किस्तें नहीं चुकाने पर अब फाइनेंस कंपनियां या बैंक मनमाने तरीके से आपका वाहन जब्त नहीं कर सकते। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि लोन डिफॉल्ट होने की स्थिति में रिकवरी एजेंटों या निजी गुंडों की मदद से किसी का वाहन जबरन छीनना कानूनन सही नहीं है। वाहन वापस लेने का अधिकार होने के बावजूद फाइनेंस कंपनियों को इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

allahabad high court (3)

इलाहाबाद HC ने रिकवरी एजेंटों को लेकर सुनाया अहम आदेश। AI IMAGE

अदालत ने साफ किया कि रिकवरी एजेंटों के जरिए दबाव बनाकर या जबरन वाहन कब्जे में लेना स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए फाइनेंस कंपनियों को सिविल कोर्ट या आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) का सहारा लेना होगा।

End of Feed