दिल्ली-NCR सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस, गिरजाघरों में उमड़ी भीड़
Christmas Celebration: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी और उनकी शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।
क्रिसमस 2024
Christmas Celebration: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी और उनकी शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी ने लिखा, ‘‘प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।’’
प्रधानमंत्री ने सोमवार को नयी दिल्ली में कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया।
लगभग 30 प्रतिशत ईसाई आबादी वाले गोवा में मध्यरात्रि से ही हजारों श्रद्धालु प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए गिरजाघर पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना की और यीशु मसीह की स्तुति में कैरोल का गायन किया। लोगों ने अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रंगीन रोशनी से सजाया और प्रभु यीशु के जन्म का चित्रण करते हुए सुंदर पालने तैयार किये
भूस्खलन पीड़ितों को किया गया याद
केरल में ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को राज्य भर के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं शुरू हुईं और मध्य रात्रि को उनका समापन हुआ। कार्डिनल जॉर्ज कूवक्कटिल ने तिरुवनंतपुरम के लॉर्ड फोरेन चर्च में प्रार्थना का नेतृत्व किया, जबकि मलंकारा कैथोलिक चर्च के प्रमुख आर्कबिशप कार्डिनल बेसिलियोस क्लीमिस के नेतृत्व में पट्टोम के सेंट मैरी चर्च में विशेष प्रार्थना की गई।
वायनाड जिले में भूस्खलन प्रभावित मुंदक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों के लोग मंगलवार शाम को चूरलमाला स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च में एकत्र हुए। शाम 7 बजे एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने आपदा में खोए अपने प्रियजनों को याद किया।
यह भी पढ़ें: किस देश के नागरिक हैं सेंटा क्लाज? कनाडा, फिनलैंड सहित इन देशों के हैं अपने-अपने दावे
आंध्र प्रदेश में भी दिखी क्रिसमस की धूम
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने राज्य के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म और उनके सानंद के स्मरण का समय है। राजभवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि मैं क्रिसमस त्योहार के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश के सभी ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी राज्य के लोगों को क्रिसमस की बधाई दीं।
नगालैंड में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस
ईसाई बहुल नगालैंड में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार पूरे धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा लोगों ने विशेष प्रार्थना सभाओं और भोज में हिस्सा लिया। सजावटी रोशनी और क्रिसमस स्टार से घरों, सड़कों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक भवनों को सजाया गया।
मंगलवार रात को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग समूहों में घूमते और 'मेरी क्रिसमस' कहकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। घड़ी की सूइयां 12 बजे पर पहुंचते ही आसमान आतिशबाजी से रोशन हो गया और गिरजाघरों की घंटियों की आवाज गूंज उठी। लोग बुधवार की सुबह रंग-बिरंगे परिधानों में गिरजाघरों में उमड़ पड़े और प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: क्रिसमस 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं, जानिए इसका इतिहास
नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता वाई पैटन ने इस खुशी के अवसर पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने एक संदेश में कहा, ‘‘जैसा कि हम इस खुशी भरे क्रिसमस के मौसम का जश्न मनाते हैं, यह आपके जीवन में शांति, आशा और प्रकाश लाये। चिंतन और एकजुटता का यह समय हमें प्रेम, दया और कृतज्ञता के महत्व की याद दिलाता है।’’
नगालैंड में दो जनवरी तक छुट्टी
मुख्यमंत्री रियो ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘क्रिसमस शांति, प्रेम, आनंद और आशा का संदेश देता है जो हमारे दिलों को भरे। आइए हम सच्ची ईसाई भावना में सहिष्णुता, क्षमा और सद्भावना के मूल्यों को अपनाएं। मैं आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’ नगालैंड में 22 दिसंबर को सरकारी छुट्टियों की शुरुआत हुई, जो दो जनवरी तक जारी रहेगी।
रंग-बिरंगी रोशनी से चमक रहे गिरजाघर
पश्चिम बंगाल में भी क्रिसमस का हर्षोल्लास देखने को मिला। लोग गिरजाघरों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए, जिसमें ईसा मसीह के जन्म पर उपदेश दिए गए। कोलकाता, कृष्णानगर, बरुईपुर और अलीपुरद्वार के ईसाई बहुल इलाकों में घरों को सजावटी रोशनी से सजाया गया। इस दिन को मनाने के लिए इन इलाकों में सामुदायिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कोलकाता में सुबह से ही इको पार्क, अलीपुर चिड़ियाघर, विक्टोरिया मेमोरियल और निक्को पार्क के टिकट काउंटरों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिन में अलीपुर चिड़ियाघर में कुल 69,152 लोग आए।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल को जो चीज वास्तव में असाधारण बनाती है, वह है ‘विविधता में एकता’। यह केवल एक आदर्श नहीं है, जिसे हम संजोते हैं, यह हमारी आत्मा है। त्योहारों के मौसम में एकजुटता की यह भावना गहराई से गूंजती है।’’ वह कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी में मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुईं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शुभेंदु अधिकारी ने भी क्रिसमस मनाने वालों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में करीब 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और निगरानी के लिए ग्यारह निगरानी स्तंभ स्थापित किये गए हैं।
झारखंड के रांची में मंगलवार मध्यरात्रि हजारों लोग विशेष प्रार्थना के लिए विभिन्न गिरजाघरों में एकत्र हुए। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें
स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन को महाकुंभ में गुरु ने नया हिंदू नाम कमला दिया, जमकर की तारीफ
Maha Kumbh 2025: दिल्ली-प्रयागराज के बीच डेली फ्लाइट का संचालन करेगी Air India
मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, अखाड़ों ने किया अमृत स्नान, सीएम योगी ने दिया ये संदेश
Harsha Richhariya Interview: महाकुंभ की वायरल 'हर्षा रिछारिया' टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में बोली 'मैं कोई साध्वी नहीं...'
Mahakumbh 2025: महाकुंभ की चकाचौंध से इस्लामिक देश भी प्रभावित, खूब कर रहे सर्च, टॉप पर पाकिस्तान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited