'PAK को दी जाने वाली सभी मदद हो बंद', लंदन में राघव चड्ढा बोले- आतंकी देश है पाकिस्तान

Ideas for India 2025: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया 2025 कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आतंकवाद से गहरे संबंधों को लेकर जमकर घेरा। राघव चड्ढा ने विश्व समुदाय से पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की आर्थिक और अन्य मदद को तत्काल रोकने की मांग की।

Ideas for India 2025: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया 2025 कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आतंकवाद से गहरे संबंधों को लेकर जमकर घेरा। अपने भाषण में उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह पाकिस्तान को पीड़ित के रूप में देखना बंद करें और उसे आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार मानें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “झूठ और कर्ज साथ-साथ नहीं चल सकते। कूटनीति और छल-कपट साथ नहीं हो सकते। आतंकवाद और टॉलरेंस दोनों साथ नहीं चल सकते। औऱ खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”

Raghav Chadha

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (फोटो साभार: @raghav_chadha)

पाकिस्तान को मदद रोके IMF

राघव चड्ढा ने विश्व समुदाय से पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की आर्थिक और अन्य मदद को तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने कहा, “भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और रिसर्च में निवेश कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान केवल सैन्य ताकत और कट्टरपंथ में निवेश कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद कहां जा रही है। क्या यह पैसा स्वास्थ्य, शिक्षा, या इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हो रहा है? यह समय है कि दुनिया को यह समझना होगा कि झूठ और कर्ज एक साथ नहीं चल सकते।”

End of Feed