मसूद अजहर की आतंकी कुंडली, कब बनाया जैश-ए-मुहम्मद, कब-कब किए भारत में बड़े आतंकी हमले

भारत ने बहावलपुर में जैश के मुख्यालय सहित पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की है। आतंकी संगठन जैश को खड़ा करने वाले मौलाना मसूद अजहर का का कहना है कि भारत की कार्रवाई में उसके परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। यहां जानें मसूद अजहर की आतंकी कुंडली-

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया उसमें बहावलपुर भी एक है। बहावलपुर पाकिस्तान की सीमा में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से करीब 100 किमी अंदर है। इस आतंकी ठिकाने को निशाना बनाने के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर है। जी हां, ये वही मौलाना मसूद अजहर है, जिसे साल 1999 में हुए प्लेन हाईजैक में भारत को कांधार जाकर छोड़ना पड़ा था।

Masood Azhar

भारत की एयरस्ट्राइक में आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत

जी हां, बहावलपुर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का मुख्यालय था और आतंकी संगठन का प्रमुख केंद्र था। बात करें बहावलपुर की तो यह पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है। जिस आतंकी ठिकाने को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया वह जैश का हेडक्वार्टर था और जामा मस्जिद सुभान अल्ला में था। इसे उस्मान-ओ-अली कैंपस भी कहा जाता था। जैश का यह हेडक्वार्टर 18 एकड़ में फैला था, जिसके बीच में मस्जिद थी। यहां मदरसे में 600 छात्र रहते थे, जिसमें जिम, स्वीमिंग पूल और अस्तबल भी था। वैसे तो यह एक धार्मिक केंद्र था, लेकिन यहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। साल 2011 से ही यह पूरी तरह से एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप के तौर पर काम कर रहा था।

End of Feed