Jammu Kashmir में Terror Attack को लेकर अलर्ट जारी, लश्कर के दो आतंकियों की तलाश जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 24, 2022, 06:40 AM IST

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकी एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की तैयारी में हैं जिसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। सूत्रों की मानें तो आतंकी स्थानीय नेता, सैनिकों या सरकारी वाहनों को निशाना बनाकर हमला कर सकते हैं।

Kashmir News: कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) के आतंकी दहशत फैलाने की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने आतंकी साजिश (Terror Attack) को लेकर अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर स्थानीय नेता, पूर्व सैनिक और सरकारी गाड़ियां हो सकती हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक कुपवाड़ा (Kupwara) और बारामूला (Baramulla) के रास्ते में आतंकी IED प्लांट कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों की तलाश की जा रही है जो कि पाकिस्तान (Pakistan) से हो सकते हैं।

Terror attack News

प्रतीकात्मक फोटो

डीजीपी का बयान

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी लोगों को धमकियां देकर घाटी में सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि वे कश्मीर के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने के उद्देश्य से धमकियां देने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं।' सिंह उग्रवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा माना जाता है, जो कश्मीर में भाजपा के पदाधिकारियों के लिए धमकियां देता है।

End of Feed