सावधान! FAKE हैं ये यूनिवर्सिटीज़, नहीं दे सकतीं डिग्रियां- UGC ने किया साफ, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से नाम

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 2, 2023, 08:53 PM IST

यूजीसी सचिव मनीष जोशी के मुताबिक, ऐसे विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही वे उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से मान्य होंगी। इन विश्वविद्यालयों को कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।

अगर आप कॉलेज में दाखिला लेने जा रहे हैं, तब यूनिवर्सिटी का चुनाव करते वक्त थोड़ा सा सावधान रहिएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। साथ ही साफ किया है कि इन विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का अधिकार नहीं है। रोचक बात है कि दिल्ली में ऐसे विश्वविद्यालयों की संख्या आठ है, जो सबसे अधिक है।

fake universities

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘‘यूजीसी के संज्ञान में यह आया है कि कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्री की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही वे उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से मान्य होंगी। इन विश्वविद्यालयों को कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।’’

End of Feed