आतंकी नेटवर्क से अल-फलाह यूनिवर्सिटी का है पुराना नाता, 2008 ब्लास्ट का IM का आतंकी भी यहां से कर चुका है पढ़ाई

रिपोर्ट के मुताबिक 2007 में गोरखपुर में और 2008 में देश में हुए धमाकों में मिर्जा शादाब बेग संलिप्त था। शादाब ने फरीदाबाद की इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। इंडियन मुजाहिदीन क सदस्य बेग ने 2007 में यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 18 वर्षों तक लापता रहा।

Mirza Shadab Beg: दिल्ली ब्लास्ट मामले में अपनी संलिप्तता को लेकर जांच के घेरे में आई फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के बारे में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एजंसियों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस यूनिवर्सिटी के तार टेरर मॉड्यूल से और गहराई से जुड़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक गोपनीय रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी के आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव का खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट टाइम्स नाउ के हाथ लगी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते वर्षों में देश में हुए आतंकी धमाकों में शामिल एक संदिग्ध आतंकी भी इसी यूनिवर्सिटी की उपज था।

al falah university

2008 के धमाकों में शामिल था मिर्जा शादाब बेग।

2008 के धमाकों में शामिल था मिर्जा शादाब बेग

रिपोर्ट के मुताबिक 2007 में गोरखपुर में और 2008 में देश में हुए धमाकों में मिर्जा शादाब बेग संलिप्त था। शादाब ने फरीदाबाद की इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। इंडियन मुजाहिदीन क सदस्य बेग ने 2007 में यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 18 वर्षों तक लापता रहा। बाद में साल 2019 में इसके अफगानिस्तान में होने की जानकारी मिली।

End of Feed