BJP के संपर्क में चल रहे नेताओं को अखिलेश का संदेश-अभी समय है, वे खुद पार्टी से चले जाएं, मुझे सब पता है

​सूत्रों का कहना है कि बैठक में टीवी डिबेट, सोशल मीडिया, पार्टी की छवि और चुनावी मुद्दों पर प्रवक्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को साफ संदेश दिया कि किसी भी नेगेटिव एजेंडे में फंसने से बचें और टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष तथ्यों और ठोस जानकारी के आधार पर रखें।

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कथित रूप से संबंध रखने वाले नेताओं को सख्त संदेश दिया है। अखिलेश ने साफ कहा है कि ऐसे नेता पार्टी छोड़कर जा सकते हैं, अभी समय है। साथ ही अखिलेश ने न्यूज चैनलों पर पार्टी का पक्ष करने वाले प्रवक्ताओं को भी हिदायत दी है। उन्होंने प्रवक्ताओं को बिना तैयारी पार्टी का पक्ष नहीं रखने का निर्देश दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक प्रवक्ताओं के साथ बंद कमरे में चली बैठक में सपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 सेकंड की रील से पार्टी की छवि बनती और बिगड़ती है। बहसों में प्रवक्ता फैक्ट्स के साथ अपने तर्कों को रखें।

akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

चुनावी मुद्दों पर प्रवक्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा

सूत्रों का कहना है कि बैठक में टीवी डिबेट, सोशल मीडिया, पार्टी की छवि और चुनावी मुद्दों पर प्रवक्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने प्रवक्ताओं को साफ संदेश दिया कि किसी भी नेगेटिव एजेंडे में फंसने से बचें और टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष तथ्यों और ठोस जानकारी के आधार पर रखें। किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाना जरूरी है। बिना तैयारी के डिबेट में जाना कई बार पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

End of Feed