'महाकुंभ के आयोजन में आदित्यनाथ को PM पद का उम्मीदवार घोषित करने की योजना थी' बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह वक्फ (संशोधन) कानून के जरिए माफिया की तरह जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि हाल में संपन्न हुए महाकुंभ के आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की योजना थी और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नेता ने इसे राजनीतिक आयोजन बना दिया।यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'भाजपा इसे राजनीतिक कुंभ बनाना चाहती थी। यह धार्मिक कुंभ नहीं था। यह कुंभ श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए था।'

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'सुनने में तो यहां तक आया था कि कुंभ के आयोजन में यह तैयारी थी कि उनका (योगी) नाम प्रधानमंत्री के रूप में घोषित हो जाए।'उन्होंने यहां महाकुंभ 2025 के आयोजन में गंभीर कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया।

End of Feed