गोरखपुर में छात्र की हत्या करने वाले गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर अखिलेश के सवाल, बोले-'यह नाकामी छिपाने का बहाना है'

एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने कहा कि,"यह तो पहले से तय था। जब लखनऊ से एक अधिकारी के वहां जाने की खबर आई थी, तभी यह समझ आ गया कि एनकाउंटर होगा। आज जब हमारी प्रेस-कांफ्रेंस चल रही है तो एनकाउंटर हो गया। ये एनकाउंटर दिखावे के लिये किया जा रहा है। इससे कानून व्यवस्था ठीक नही होगी।"

गोरखपुर में नीट की तैयारी करने वाले 19 साल के छात्र दीपक गुप्ता की हत्या करने वाले एक गौ-तस्कर का पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पिपराईच और कुशीनगर पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में रामकोला क्षेत्र में मुठभेंड के बाद अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया गया। जब यह एनकांउटर की खबर आई तब अखिलेश यादव लखनऊ में अपने पार्टी दफ्तर में प्रेस-कांफ्रेस कर रहे थे। जैसे ही एनकांउटर की खबर आई अखिलेश यादव से इस पर प्रतिक्रिया पूछी गई, तब अखिलेश यादव ने कहा, "यह तो पहले से तय था। जब लखनऊ से एक अधिकारी की वहां जाने की खबर आई थी, तभी यह समझ आ गया कि एनकाउंटर होगा। आज जब हमारी प्रेस-कांफ्रेंस चल रही है तो एनकाउंटर हो गया। ये एनकाउंटर दिखावे के लिये किया जा रहा है। इससे कानून व्यवस्था ठीक नही होगी। "

गोरखपुर में छात्र की हत्या करने वाले गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर अखिलेश के सवाल, बोले-'यह नाकामी छिपाने का बहाना है'

जाहिर है अखिलेश का इशारा एडीजी कानून-व्यस्था अमिताभ यश की ओर था और निशाने पर योगी सरकार। इस एनकांउटर के बहाने अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा मुखिया ने एनकाउंटर को ‘दिखावा’ करार दिया । अखिलेश ने कहा कि यह योगी सरकार की अपनी नाकामी छिपाने का तरीका है। अखिलेश यह नहीं रुके। आगे सरकार पर जातिवाद का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब आप अपनी जाति और आइडियोलॉजी मानने वाले आखिकारियों को थाना और जिला देंगे तो क्या होगा। आप अपनी नकामी छिपाने के लिए ये एनकाउंटर करते है। जब कल एक अधिकारी वंहा गए तभी पता चल गया था कि एनकाउंटर होगा।

End of Feed