अखिलेश का Mission 2024: शिवपाल को तोहफा, मौर्य का कद बढ़ा; ब्राह्मण-ठाकुर को SP की ना, अब पिछड़ों पर फोकस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 09:00 PM IST

अखिलेश का Mission 2024: सपा ने रविवार को अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा में अखिलेश यादव भविष्य में किस रणनीति पर चलने वाले हैं इसकी पूरी झलक दिख रही है। विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों पर फोकस करने वाली सपा अब पूरी तरह से अपने परंपरागत वोट के साथ-साथ पिछड़ों की राजनीति करने की तैयारी कर रही है।

अखिलेश का Mission 2024: समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है, उससे साफ हो गया कि अखिलेश यादव-मुस्लिम के अलावा पिछड़ों की राजनीति पर फोकस करनने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी लिस्ट से अब ब्राह्मण और ठाकुर गायब हो चुके हैं।

samajwadi party

समाजवादी पार्टी का मिशन 2024

किसे मिली जगह

समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। पार्टी ने इसमें ओबीसी और दलित नेताओं को जगह दी, जबकि ब्राह्मण और ठाकुर इस सूची में लगभग न के बराबर हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की और अपने ट्विटर हैंडल पर सूची जारी की।

End of Feed