अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का अलग है प्लान, बताया सत्ता में आए तो राम नगरी में करेंगे कौन सा काम

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 'बाहरी ठेकेदारों’ने अयोध्या को लूटा है। उन्होंने अयोध्या को 'बाहरी ठेकेदारों’ से मुक्त कराने और जमीन के सौदों की जांच कराने का वादा करते हुए कहा कि सर्किल रेट से जुड़े कथित घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का वादा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी अयोध्या को 'सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’बनाएगी। यादव ने राम मंदिर की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, श्रद्धालुओं का विश्वास बहाल करने और स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का भी वादा किया। यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने सोमवार देर रात सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट के जरिए अयोध्या के संबंध में अपनी भावी योजनाएं साझा कीं और कहा कि उनकी पार्टी अयोध्या नगरी के मान-सम्मान को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Akhilesh Yadav and Ram Temple

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। तस्वीर-AI

मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता लाने का वादा

उन्होंने दावा किया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या राम मंदिर में चोरी की कथित घटना के कारण लगातार घट रही है, जिसका सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने पर सपा इस स्थिति को सुधारेगी और मंदिर की व्यवस्था में पारदर्शिता लाकर लोगों का विश्वास बहाल करेगी। उन्होंने अयोध्या में विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा भी किया।

End of Feed