UP Politics: 'सत्ता के आखिरी दिनों में है भाजपा, नेता पैसा बनाने में लगे'; अखिलेश यादव ने बोला हमला

अखिलेश यादव ने नोटबंदी का उदाहरण देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस समय भ्रष्टाचार खत्म करने, महंगाई पर नियंत्रण और आतंकवाद पर रोक लगाने जैसे दावे किए गए थे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म होने के बजाय इसमें बढ़ोतरी हुई।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी से लेकर पोस्टरवार तक सब कुछ चल रहा है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने सत्ता के अंतिम दौर में है और पार्टी के नेता सरकार से बाहर होने से पहले अधिक से अधिक पैसा बनाने में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पूर्व सीएम ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि SIR की प्रक्रिया में किसी मतदाता का वोट प्रभावित न हो। उन्होंने आशंका जताई कि चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूची की एक और समीक्षा करा सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से ऐसी किसी नई समीक्षा को लेकर इस बयान में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

End of Feed