अखिलेश ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव में 'बीजेपी की हार का सियासी गणित', ऐसा हिसाब-किताब लगाया कि...

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में 'भाजपा की हार का राजनीतिक गणित' पेश किया। उन्होंने कहा, एक लाख तिरानवे हजार शिक्षक भर्तियों के जुमलाई विज्ञापन से जन्मा : 2027 के चुनाव में भाजपा की हार का राजनीतिक गणित।

Akhilesh Yadav Predicts BJP Rout in 2027 UP Polls: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 1.93 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए हाल ही में जारी विज्ञापन महज एक राजनीतिक 'जुमला' है और यह 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को महंगा पड़ेगा। अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में 'भाजपा की हार का राजनीतिक गणित' पेश किया। उन्होंने कहा, एक लाख तिरानवे हजार शिक्षक भर्तियों के जुमलाई विज्ञापन से जन्मा : 2027 के चुनाव में भाजपा की हार का राजनीतिक गणित।

Akhilesh vs CM Yogi

अखिलेश यादव का सियासी हिसाब-किताब

काल्पनिक गणना करते हुए लगाया हिसाब

सपा प्रमुख ने अपनी लंबी पोस्ट में इसकी काल्पनिक गणना करते हुए कहा, मान लिया जाए कि एक पद के लिए कम-से-कम 75 अभ्यर्थी होते, तो यह संख्या 1,44,75,000 होती और एक अभ्यर्थी के साथ अगर सिर्फ उनके अभिभावक जोड़ लिए जाएं तो कुल मिलाकर तीन लोग इससे प्रभावित होंगे अर्थात यह संख्या 4,34,25,000 होगी। ये सभी वयस्क होंगे। अतः इन्हें 4,34,25,000 मतदाता मानकर अगर राज्य की 403 विधानसभा सीट से विभाजित कर दें तो यह आंकड़ा लगभग 1,08,000 वोट प्रति सीट का आएगा।

End of Feed