बारामती के विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में बनेगा अजित पवार का स्मारक, योजना तैयार करने का निर्देश

अजित पवार के करीबी सहयोगी और पवार परिवार के विश्वासपात्र किरण गुजर ने रविवार को बताया कि स्मारक विद्या प्रतिष्ठान परिसर में बनाने की योजना है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Ajit Pawar memorial- महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार का स्मारक पवार परिवार द्वारा स्थापित बारामती स्थित शिक्षण संस्थान विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में बनाया जाएगा। यह जानकारी उनके एक करीबी सहयोगी ने दी है। अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अजित पवार के करीबी सहयोगी और पवार परिवार के विश्वासपात्र किरण गुजर ने रविवार को बताया कि स्मारक विद्या प्रतिष्ठान परिसर में बनाने की योजना है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Ajit pawar

विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में बनेगा अजित पवार का स्मारक

स्मारक के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा

गुजर ने कहा, आज शरद पवार साहब मुंबई रवाना होने से पहले प्रतिभा पवार के साथ अंतिम संस्कार स्थल पर गए और मुझे और विद्या प्रतिष्ठान के न्यासियों को अजित दादा के स्मारक के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में स्मारक के डिजाइन और संरचना को अंतिम रूप देने के लिए न्यासियों के साथ चर्चा की जाएगी। अजित पवार महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति थे और उन्होंने बारामती के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे लंबे समय से पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है।

End of Feed