अजित पवार की विरासत आगे बढ़ाएंगी सुनेत्रा पवार, आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, लेंगी डिप्टी CM पद की शपथ

Ajit Pawar Plane Crashed: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

Ajit Pawar Plane Crashed: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी नेता चाहते हैं कि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद संभालें। ऐसे में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद के लिए अपनी सहमति दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा अजित पवार के साथ है और उनका परिवार को फैसला लेगा, भाजपा उसका समर्थन करेगी। रिपोर्टों में कहा गया है कि सुनेत्रा को शाम पांच बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि 28 जनवरी को विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। वह मुंबई से बारामती जा रहे थे तभी उनका विमान हादसे का शिकार हो गया।

sunetra pawar

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (फाइल फोटो)

NCP ने बुलाई विधायकों की बैठक

छगन भुजबल के मुताबिक, सुनेत्रा पवार को हर कोई विधायक दल का नेता बनते हुए देखना चाहता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, ''कल सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। लगभग सभी की इच्छा यही है कि सुनेत्रा जी को विधायक दल का नेता चुना जाए। अगर ये फैसला कल हो गया तो शपथ विधि की तैयारी भी शायद कल से ही शुरू कर देंगे।

क्या सुनेत्रा पवार बनेंगी उपमुख्यमंत्री?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट पोर्टफोलियों के खाली पदों को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। इससे पहले, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से जब पत्रकारों ने सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, "सुनेत्रा पवार का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं है, लेकिन मैं उनसे बात करने के बाद ही टिप्पणी कर सकता हूं। हम पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करके निर्णय ले सकते हैं।"

फडणवीस से मिले प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि पवार परिवार और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "अजित दादा हमारे नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे। हमें जल्द ही पद भरने की जरूरत है, और इस बारे में मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की है। हम (पवार) परिवार से बात करने के बाद और जनता की भावनाओं के अनुसार जल्द ही फैसला लेने जा रहे हैं।"

End of Feed