Ajit Pawar Death News Updates: बारामती में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ी समर्थकों की भीड़
Ajit Pawar Death News Updates Live: विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उमड़े लोग
Ajit Pawar Death News Updates Live:अमित शाह बारामती पहुंचे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बारामती पहुंच गए हैं। अंत्येष्टि स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दलों के बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार की अंतिम यात्रा में भारी भीड़
Ajit Pawar Death News Updates Live: आवास से निकला अजित दादा का पार्थिव शव
डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस उनके काटेवाड़ी आवास से लेकर निकली। अब से थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया जाएगा।
Ajit Pawar Death News Updates Live: DGCA और फोरेंसिक ऑफिसर कर रहे क्रैश साइट की जांच
महाराष्ट्र के बारामती में उस जगह की वीडियो जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी क्रैश साइट पर जांच कर रहे हैं।Ajit Pawar Death News Updates Live:काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में चल रही हैं। वहीं इससे पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार के समर्थक मेडिकल कॉलेज के बाहर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे, जब उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया।Ajit Pawar Death News Updates Live:बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में होगा। अजित पवार की बुधवार को एक विमान हादसे में मौत हो गई। उनका विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह पुणे के पास बारामती हवाईअड्डे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं. उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।Ajit Pawar Death News Updates Live:दिवंगत अजित के आवास पर जुटा पवार परिवार
Ajit Pawar Death News Updates Live: विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड में होगा अंतिम संस्कार
अजीत पवार का पार्थिव शरीर सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल के बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद उन्हें सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव कठेवाड़ी ले जाया जाएगा। वहां से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड लाया जाएगा।Ajit Pawar Death News Updates Live: पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करेंगे लोग
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज के बाहर एनसीपी के समर्थक जुटे हैं। अंतिम दर्शन के बाद अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा। पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा और दो बेटे पार्थ और जय हैं। सुनेत्रा राज्यसभा सदस्य हैं। अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने हाल में पुणे और पिंपरी चिंचवड में हुए निकाय चुनाव में अपने चाचा शरद पवार की राकांपा (शप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।Ajit Pawar Death News Updates Live: दुर्घटनास्थल पर मलबे से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद
अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के मामले में जांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। दुर्घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। जिसे अब DGCA की विशेष जांच टीम अपने कब्जे में लेगी, ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अब उन तकनीकी पहलुओं और पायलटों की आखिरी बातचीत का पता चल सकेगा, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार को विदाई देने बारामती पहुंचेगा ठाकरे परिवार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए ठाकरे परिवार आज रात ही बारामती पहुंच रहा है। उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य दिवंगत नेता के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।Ajit Pawar Death News Updates Live: 'दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए' ममता बनर्जी के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के द्वारा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'यह बहुत दुखद है। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने खुद बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि एक हादसा हुआ और दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए। मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहाँ किसी की मौत पर भी इस प्रकार की गंदी और ओछी राजनीति की जा रही है। मुझे बहुत दुख है कि ममता दीदी राजनीति में इतने निचले स्तर पर उतर आई हैं; यह बहुत गलत है। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। महाराष्ट्र के एक बहुत ही लाडले नेता के निधन पर राजनीति करना बहुत गलत है।'Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार के अंतिम संस्कार में अमित शाह और नितिन नबीन होंगे शामिल
अजित पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा, देश के गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को बारामती जाएंगे और अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।Ajit Pawar Death News Updates Live: शरद पवार का बयान इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह पूरी तरह हादसा
अजित पवार की मौत पर शरद पवार का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- 'इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह पूरी तरह हादसा हैं और अजित का निधन महाराष्ट्र के लिए नुकसान है।'Ajit Pawar Death News Updates Live: कल होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी-गृह मंत्री शाह भी हो सकते हैं शामिल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है।Ajit Pawar Plane Crash Live: फोरेंसिक टीम ने उस जगह पर जांच की, जहां अजीत पवार का चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था
Ajit Pawar Death News Updates Live: राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम फड़नवीस, डिप्टी सीएम शिंदे अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे
Ajit Pawar Plane Crash Live: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- 'DGCA और AAIB को अलर्ट कर दिया गया है'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के प्लेन क्रैश में निधन पर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, 'चूंकि यह घटना आज सुबह हुई, इसलिए DGCA और AAIB को अलर्ट कर दिया गया है, और उनके अधिकारियों को घटनास्थल पर आने के लिए कहा गया है। जैसे ही वे पहुंचेंगे, जांच शुरू हो जाएगी। स्थानीय पुलिस को भी घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए सूचित किया गया है, ताकि जांच के लिए ज़रूरी शर्तें बनी रहें... यह मानना अभी भी मुश्किल है कि वह अब नहीं रहे; हम इस पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। यह चौंकाने वाला है क्योंकि वह जिस तरह के नेता थे। वह सभी आम लोगों, गरीब लोगों से बहुत मज़बूती से जुड़े हुए थे, और वह बहुत सीधे-सादे इंसान थे। वह अपने मन की बात कहते थे, और उन्होंने कई युवा नेताओं को प्रोत्साहित किया। उनके साथ मेरे जो अनुभव रहे हैं, उससे यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत नुकसान जैसा लगता है...'Ajit Pawar Death News Updates Live: MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर से बारामती के लिए रवाना हुए
Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार का कल सुबह 11 बजे बारामती में होगा अंतिम संस्कार
अजित पवार का कल सुबह यानी 29 जनवरी गुरूवार को 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान, विद्यानगरी चौक, बारामती में अंतिम संस्कार होगा, अजीत पवार का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा और अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे निकलेगी। वहीं PM मोदी ने शरद पवार से फोन पर बात की है।Ajit Pawar Plane Crash Live: शिंदे ने कहा-विमान दुर्घटना की जांच होगी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विमान हादसे में अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में पवार की जान गई, उसकी जांच की जाएगी। शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में पवार के योगदान की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न मंत्रिमंडलों में उनके सहयोगी के रूप में कार्य किया और 2022 से 2024 तक शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत पीड़ादायक घटना है... महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी।’ शिंदे ने कहा, ‘यह क्षति केवल पवार परिवार की नहीं बल्कि पूरे राज्य की है। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया हो।’Ajit Pawar Death News Updates Live: प्लेन हादसे पर ममता बनर्जी ने लगाया गंभीर आरोप
Mamata Banerjee: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार सुबह हुए इस प्लेन में हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं एनसीपी नेता अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हुई। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'अजित पवार अपने पुराने गुट में लौटने वाले थे और इससे पहले यह हादसा हुआ। इस देश में लोगों की कोई सुरक्षा नहीं है।'Ajit Pawar Plane Crash Live: निधन पर अखिलेश-मायावती ने जताया शोक
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना को 'बेहद दुखद' बताते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।' बसपा प्रमुख मायावती ने अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि विमान दुर्घटना में उनकी मौत 'बेहद दुखद' है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक राकांपा नेता अजित पवार की आज बारामती में विमान हादसे में हुई मृत्यु अति-दुखद है। उनके परिवार तथा पार्टीजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर सभी को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।'Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार के निधन पर देशभर के नेताओं ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "अजित पवार के अचानक निधन से गहरा सदमा लगा और स्तब्ध हूं! महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके सह-यात्रियों की आज सुबह बारामती में एक दुखद विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, और मुझे गहरा दुख हो रहा है। उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार भी शामिल हैं, और दिवंगत अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए।"बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। अजित पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति!"
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लिखा, "यह खबर दिल दहलाने वाली है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य यात्रियों के दुखद विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। परिवारों को यह असहनीय शोक झेलना पड़ रहा है… ईश्वर उन्हें शक्ति दे। विनम्र श्रद्धांजलि।"
विधायक प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। यह एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, "शब्दों से परे एक नुकसान! अजित दादा... महाराष्ट्र के एक महान सपूत, बारामती की मिट्टी में पले-बढ़े। उन्होंने विद्रोह से सुलह और फिर मजबूती तक का लंबा, अकेला रास्ता तय किया। बजट के माहिर, सपनों को पूरा करने वाले, उनकी दहाड़ तेज थी, उनकी चुप्पी और भी गहरी थी। एनसीपी और पवार परिवार को संवेदनाएं। ओम शांति शांति।"
भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने लिखा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और अन्य लोगों के दुखद विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह महाराष्ट्र और पवार परिवार के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!"
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लिखा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के बारामती के पास एक प्लेन क्रैश में निधन की दुखद खबर से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। पवार परिवार, उनके समर्थकों और महाराष्ट्र के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"
Ajit Pawar Plane Crash Live: केरल विधानसभा में मौन रहकर शोक जताया गया
पुणे में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए केरल विधानसभा ने कुछ पल का मौन रखा। इस हादसे में पवार के अलावा विमान में सवार पांच अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमशीर ने सदन को पवार के निधन की जानकारी दी और सदस्यों से कुछ समय के लिए मौन रखने का अनुरोध किया।Ajit Pawar Plane Crash Live: अमित शाह ने अजित पवार की मृत्यु को ‘व्यक्तिगत क्षति' बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को विमान हादसे में अजित पवार की मृत्यु पर शोक जताया। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु न केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) परिवार, बल्कि उनके लिए भी एक ‘‘व्यक्तिगत क्षति’’ है। अधिकारियों के अनुसार, पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता (राकांपा) नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती इलाके में उतर रहा था। शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राजग के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।’’Ajit Pawar Plane Crash Live: राहुल गांधी और खरगे ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर बुधवार को दुख जताया और एक नेता के रूप में उनके योगदान की सराहना की।पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक विमान दुर्घटना में श्री अजित पवार के दुखद निधन की खबर बेहद स्तब्ध और परेशान करने वाली है। यह एक ऐसे नेता की असामयिक क्षति है जिसका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल था। कोई भी शब्द उस अपार दुःख को व्यक्त नहीं कर सकता जो शोक संतप्त परिवार इस कठिन घड़ी के दौरान सहन कर रहा होगा। मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’
खरगे ने कहा कि विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने वाले अजित पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ईमानदारी और कुशलता के साथ अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’
Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर क्या बोले एकनाथ शिंदे
अपने साथी अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह महाराष्ट्र के लिए एक दुखद दिन है। यह हमारे और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दर्दनाक घटना है। अजीत दादा अपनी बात के पक्के थे। जब मैं सीएम था और वह डिप्टी सीएम थे, तो हमने एक टीम के तौर पर काम किया था। टीम के तौर पर हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी, और अजीत दादा ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी।"Ajit Pawar Plane Crash Live: प्रियंका गांधी ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताते हुए कहा- महाराष्ट्र में हुई भयानक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी एवं अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। आदरणीय शरद पवार जी, सुप्रिया सुले जी और उनके समस्त परिवार एवं आदरणीय अजीत पवार जी के समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के प्लेन क्रैश के गवाह ने बयां किया पूरा घटनाक्रम
बारामती में क्रैश लैंडिंग के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, "मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा, और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए। और लोग यहां आए, और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता..."Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित पवार के निधन पर शोक जताते हुए कहा- "महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"Ajit Pawar Plane Crash Live: शिवराज सिंह चौहान ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख
शिवराज सिंह चौहान ने अजित पवार के निधन पर कहा- "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। मन गहरी वेदना और पीड़ा से भरा है। विश्वास ही नहीं होता कि अजित जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे मेरे गहरे मित्र और आत्मीय साथी थे। एक जननेता, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, वह अपूरणीय है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवारजनों और समर्थकों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।अजित दादा, आप हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि!
Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "श्री अजीत पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"Ajit Pawar Plane Crash Live: दिल्ली से महाराष्ट्र के लिए निकला अजित पवार का परिवार
NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का परिवार - पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हो रहे हैं।Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर रो पड़े NCP-SCP नेता अनिल देशमुख
NCP-SCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, बारामती में एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत की खबर सुनकर कुछ बोल नहीं पाए और रो पड़े।Ajit Pawar Plane Crash Live: महाराष्ट्र में सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द
महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द किए ।Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के निधन पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अजित पवार के निधन पर शोक जताते हुए कहा- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और जनसेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।Ajit Pawar Plane Crash Live: अजित पवार के प्लेन में कौन-कौन लोग थे सवार?
केरल फ्लैश फ्लड में जान गंवाने वालीं सजिथा के परिजनों से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, ढांढस बंधाया
जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव पर हमला, पेशी के बाद वकील ने जड़ा थप्पड़, कहा- उसे तो गोली... VIDEO
‘हम उन्हें अलग नहीं कर सकते’: आकृति चौधरी NSA केस में मेधा रूपम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
SIR पर EC में कथित मतभेद को भाजपा ने बताया 'स्वतंत्र लोकतंत्र' की निशानी, कांग्रेस और राहुल को घेरा
इजरायल ने हमास के वित्त प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का किया दावा, नेतन्याहू बोले- समूल नाश होने तक जारी रहेगा ऑपरेशन
© 2026 Times Horizon Private Limited
