अब वे सभी भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त हो गए, अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर बोले शरद पवार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 2, 2023, 05:44 PM IST

अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है। वे सभी भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्त हो गए हैं। 1980 में मेरे साथ ऐसा हुआ था 58 विधायकों में मेरे पास सिर्फ 6 विधायक रह गए थे। मैं विपक्ष की एकता के लिए काम करता रहूंगा।

एनसीपी से बगावत करके बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट वाली महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार के शामिल होने पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने NCP के बारे कहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है। उनका सरकार(महाराष्ट्र) में शामिल होने से यह स्पष्ट है कि वे सभी आरोप मुक्त हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह नई बात नहीं है। 1980 में मैं जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहा था, उसके 58 विधायक थे, बाद में सभी चले गए और केवल 6 विधायक बचे, लेकिन मैंने संख्या को मजबूत किया और जिन्होंने मुझे छोड़ा वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हार गए। उन्होंने कहा कि ये गुगली नहीं है, ये रॉबरी है। ये छोटी बात नहीं है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैंने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के भीतर कुछ बदलाव किए जाने थे लेकिन उससे पहले ही कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब हमारी पार्टी के साथ ऐसा हुआ था सभी चले गए ते हमारे पास 6 विधायकों को छोड़कर चले गए थे मैं 5 लोगों का नेता रह गया था। मैं पांच लोगों के साथ आगे बढ़ा पार्टी को खड़ा किया और फिर चुनाव हुआ और उसमें ये बात सामने आई संख्या 69 तक आ गई। हमारी संख्या बढ़ी और हम और अधिक मजबूत हुए। जितने लोग पार्टी छोड़कर गए थे उनमें से दो चार को छोड़कर सभी वापस आ गए।

End of Feed