'भारत को नुकसान हुआ है तो फोटो दिखाइए', ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले विदेशी मीडिया को NSA डोभाल की चुनौती

आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में डोभाल ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ‘इसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा किया वगैरह वगैरह। क्या आप मुझे एक भी ऐसी तस्वीर दिखा सकते हैं जिसमें दिखता हो कि भारत को इस दौरान कोई नुकसान हुआ है?’ एनएसए ने ऑपरेशन के दौरान भारत में 'कोलेट्रल डैमेज' होने की विदेशी मीडिया की रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया।

Ajit Doval: 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को विदेशी मीडिया को चुनौती देते हुए कहा कि 'इस ऑपरेशन के दौरान भारत को नुकसान पहुंचने की अगर एक भी तस्वीर, यहां तक कि खिड़की का कांच टूटने की यदि फोटो आपके पास हो तो उसे दिखाइए।' एनएसए ने ऑपरेशन के दौरान भारत में 'कोलेट्रल डैमेज' होने की विदेशी मीडिया की रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया।

NSA Ajit Doval

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने चलाया 'ऑपरेशन सिंदूर'। तस्वीर-पीटीआई

भारत के हमले थे सटीक

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सटीकता इस स्तर की थी कि भारत को पता था कि कौन कहां है। उनके मुताबिक, पूरा ऑपरेशन सात मई को रात एक बजे के बाद शुरू हुआ और मुश्किल से 23 मिनट तक जारी रहा। आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में डोभाल ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ‘‘ इसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा किया वगैरह वगैरह। क्या आप मुझे एक भी ऐसी तस्वीर दिखा सकते हैं जिसमें दिखता हो कि भारत को इस दौरान कोई नुकसान हुआ है?’’

End of Feed