मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, गौर हो कि बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। दोनों इस बैठक में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि ये इमरजेंसी लैंडिंग खराब मौसम के चलते कराई गई जिसके बाद वो दिल्ली रवाना होंगे, इस बात की खबर होते ही कांग्रेसियों ने अपने नेता का हाल लिया।
गौर हो कि विपक्षी एकता की दूसरी बड़ी बैठक आज बेंगलुरु में हुई इस बैठक के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान के जरिए वापस दिल्ली लौट रहे थे तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर ये कदम उठाना पड़ा, और इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
