अब इंटरनेशनल यात्रियों को नहीं भरना पड़ेगा Air Suvidha Form, रद्द करने का आदेश जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 01:36 AM IST

Air Suvidha Form: एयर सुविधा पोर्टल अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। तबसे हर इंटरनेशनल यात्री के लिए इसे भरना जरूरी हो गया था। इसके बिना भारत में एंट्री नहीं होती थी। इसे बंद करने की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिस पर अब सरकार ने यह फैसला लिया है।

मोदी सरकार ने एयर सुविधा स्कीम (Air Suvidha Form) को बंद करने का फैसला किया है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरने की अनिवार्यता को अब हटा दिया गया है।

air suvidha

एयर सुविधा स्कीम अब खत्म (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

कोरोना के दौरा में इस सेवा को लागू किया गया था। दिशा-निर्देशों के तहत विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को 'एयर सुविधा' फॉर्म भरने की जरूरत होती थी। पिछले हफ्ते, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है, लेकिन यात्रियों को इसका उपयोग करना चाहिए।

End of Feed