Pollution Debate In Parliament: संसद के दोनों सदनों में आज होगी वायु प्रदूषण पर चर्चा, विपक्ष के सवालों का जवाब देगी सरकार

Air Pollution Debate In Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहा है। कई सांसदों ने अभी तक प्रदूषण से निपटनो को लेकर सरकार के प्लान को लेकर सवाल पूछे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज संसद के दोनों सदनों में आज प्रदूषण को लेकर चर्चा होगी।

Air Pollution Debate In Parliament: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति भयावह बनी हुई है। देश की राजधानी के अलावा अन्य कई राज्यों में भी बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच संसद के दोनों सदनों में आज वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा होगी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे लोकसभा में सवालों, आपत्तियों और सुझाव पर जवाब देंगे।

air pollution debate

वायु प्रदूषण को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज होगी चर्चा।(फोटो सोर्स: PTI)

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहा है। कई सांसदों ने अभी तक प्रदूषण से निपटनो को लेकर सरकार के प्लान को लेकर सवाल पूछे हैं।

End of Feed