Who is Air Marshal Nagesh Kapoor: एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायुसेना (IAF) के नए वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।
एयर मार्शल नागेश कपूर ने Iवाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला (फोटो साभार: ANI)
कौन हैं एयर मार्शल कपूर?
एयर मार्शल कपूर को इस साल की शुरुआत में हुए ऑपरेशन सिंदूर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सर्वोत्तम युवा सेवा मेडल (Sarvottam Yudha Sewa Medal) से नवाजा गया था। उनकी लीडरशिप में 6 से 10 मई के बीच भारतीय वायुसेना ने (Indian Air Force) ने पाकिस्तान के कई एयरबेस पर सफल हमले किए थे जिससे उन्हें भारी क्षति पहुंची थी।
3400 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव
एयर मार्शल नागेश कपूर 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फाइटर कॉम्बैट लीडर के तौर पर उनके पास 3400 घंटे से ज़्यादा उड़ान का अनुभव है।
अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने कई फील्ड और स्टाफ पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके ऑपरेशनल कार्यकाल में सेंट्रल सेक्टर में एक फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, वेस्टर्न सेक्टर में एक फ्लाइंग बेस के स्टेशन कमांडर और एक प्रमुख एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवाएं शामिल हैं।
उन्होंने एयर फोर्स एकेडमी में चीफ इंस्ट्रक्टर (फ्लाइंग) और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में भी काम किया है। एयर फोर्स अकादमी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने PC-7 MK II विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने और उन्हें ऑपरेशनल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
