दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को शनिवार (19 सितंबर) को तकनीकी समस्या के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट AI219 के क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों तथा क्रू सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया।
दिल्ली-काठमांडू Air India फ्लाइट की कराई गई वापसी, तकनीकी समस्या के बाद सुरक्षित उतरा विमान। PTI
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि AI219 ने 19 सितंबर को दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान एक संभावित तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस दिल्ली लाया गया। एयरलाइन ने कहा कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्री और क्रू सदस्य विमान से उतर गए।
यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया
एयर इंडिया ने कहा कि इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उसे खेद है। दिल्ली में एयरलाइन की ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तत्काल जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद यात्रियों को कुछ ही समय में एक वैकल्पिक फ्लाइट के जरिए काठमांडू भेज दिया गया।
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन के मुताबिक, तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला भी इसी सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लिया गया।
एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “19 सितंबर को दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट AI219 का संचालन कर रहे क्रू ने संभावित तकनीकी समस्या के कारण मानक संचालन प्रक्रिया के तहत दिल्ली लौटने का फैसला किया। फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित उतरी और सभी यात्रियों एवं क्रू ने विमान से उतर गए।”
एयरलाइन ने आगे कहा कि दिल्ली में उसकी ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तत्काल सहायता दी और उन्हें थोड़े ही समय बाद वैकल्पिक फ्लाइट से काठमांडू भेज दिया गया। एयर इंडिया ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
