बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

Ranchi Bengaluru Flight: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-बेंगलुरु फ्लाइट लगभग 5 घंटे की देरी से रवाना हुई। दरअसल, बेंगलुरु से रांची आते समय विमान में एक यात्री को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसे ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन दी गई।

Ranchi Bengaluru Flight: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रांची से बेंगलुरु जाने वाली इस फ्लाइट में देरी किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि एक यात्री की जान बचाने के लिए अचानक पड़ी आपातकालीन ऑक्सीजन की जरूरत की वजह से हुई।

Ranchi Bengaluru Flight

रांची एयरपोर्ट पर फंसी एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट (फाइल फोटो)

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1239 बेंगलुरु से उड़ान भरकर सुबह करीब 8:55 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची। सफर के दौरान ही विमान में सवार एक यात्री को अचानक सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी। क्रू मेंबर्स ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए ऑन-बोर्ड मौजूद इमरजेंसी ऑक्सीजन सिलेंडर से मरीज को सहायता प्रदान की। विमान के रांची उतरने तक यात्री की स्थिति सामान्य और स्थिर हो चुकी थी, जिसके बाद वह सुरक्षित अपने घर चले गए।

End of Feed