उड़ानों पर दितवाह तूफान का असर; एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, यात्रियों से की ये अपील

एयर इंडिया ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि चक्रवात दितवाह के कारण उड़ानों में व्यवधान हो सकता है। एयरलाइन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांचें। सहायता के लिए एयर इंडिया के 24x7 कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

Air India Travel Advisory: एयर इंडिया ने शनिवार को यात्रियों को चेतावनी दी है कि चक्रवात दितवाह (Ditwah Cyclone) के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते उड़ान सेवाओं में संभावित व्यवधान हो सकता है। ऐसे में, एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच कर लें। इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए एयर इंडिया के कॉल सेंटर से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।

Air India Issues Travel Advisory Amid Ditwah Cyclone Alert (Photo: ANI)

एयर इंडिया ने दितवाह साइक्लोन अलर्ट के बीच ट्रैवल एडवाइजरी जारी की (फोटो: ANI)

एयर इंडिया ने X पर बताया कि चक्रवात दितवाह के कारण चेन्नई और दक्षिण भारत के कुछ अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवाओं पर भारी बारिश और तेज़ हवाओं का प्रभाव पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति यहां जांच लें: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html। सहायता के लिए एयर इंडिया के 24x7 कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है: 011-69329333 / 011-69329999

End of Feed