Air Hostess Death Powai: जिस पर था पवई एयर होस्टेस की हत्या का आरोप, उसने पुलिस लॉक अप में लगा ली फांसी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 8, 2023, 11:25 AM IST

Air Hostess Death Powai: विक्रम को पुलिस ने पवई में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल आगरे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के शव को थोड़ी देर में नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा

Air Hostess Death Powai: मुंबई के पवई इलाके में एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली है। घटना आज यानि कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब आरोपी विक्रम अटवाल ने अपनी पैंट से पुलिस लॉकअप में फांसी लगा ली।

Air Hostess Death Pawai

ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत (फोटो- @ogreyrupal)

पुलिस कस्टडी में था आरोपी

विक्रम को पुलिस ने पवई में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के शव को थोड़ी देर में नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 40 वर्षीय आरोपी हाउसकीपिंग कर्मचारी विक्रम अटवाल पर आरोप था कि उसने रविवार को मरोल फ्लैट में एयर होस्टेस रूपल ओगरे की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। विक्रम को पुलिस ने मंगलवार को अंधेरी अदालत में पेश किया थी जहां से उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

End of Feed