Air Force Day 2022: भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ के वायु सेना स्टेशन में शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) की सुबह औपचारिक परेड हुई। वायु सेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद एक मार्च-पास्ट किया गया। कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी है। आजादी के बाद वायुसेना में पहली बार एक नयी अभियानगत शाखा बनाई जा रही है।
एअर चीफ मार्शल ने दावा किया कि इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी, जबकि भारतीय वायु सेना ने सेना की नई लड़ाकू वर्दी का अनावरण किया।
Indian Air Force unveils the New combat uniform.90th #AirForceDay is being celebrated today.@IAF_MCC… t.co/rrN5brUzeV
— ANI (@ANI) Oct 8, 2022
दरअसल, भारतीय वायु सेना दिवस पर देश वायु सेना का पराक्रम और शौर्य देखेगा। चंडीगढ़ के सुखना झील परिसर में शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को वायुसेना दिवस फ्लाई पास्ट में लगभग 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि हल्के हेलीकॉप्टर एमके-4 परेड प्रोग्राम में रुद्र संरचना में फ्लाई पास्ट करेंगे। साथ ही कम समय में वाहन के विघटन और पुन: संयोजन का, एक यांत्रिक परिवहन दल की ओर से एक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद वायु योद्धा ड्रिल टीम का प्रदर्शन होगा। बाद में दिन में सुखना झील पर फ्लाई पास्ट का आयोजन होगा।
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अपनी 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में अपने एयर शो के दौरान विमानों की एक श्रृंखला के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी। यह पहला मौका है जब वायुसेना ने वार्षिक वायुसेना दिवस परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन दिल्ली-एनसीआर से बाहर करने का फैसला किया है।
#WATCH | Indian Air Force chief Air Chief Marshal VR Chaudhari today announced the creation of the new weapon syste… t.co/mRnYU3x7wJ
— ANI (@ANI) Oct 8, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हवाई शो को देखने के लिये सुखना झील में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति फ्लाई पास्ट के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी।
90 years!#AtmanirbharBharat #AzadiKaAmritMahotsav t.co/pxe5hZW8mW
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
वायु सेना दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेवाओं के चीफ ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
On the eve of Air Force Day 2022, Chief of Defence Staff and the three Service Chiefs laid wreaths at the National… t.co/CRccLosmlp
— ANI (@ANI) Oct 7, 2022
हाल में वायुसेना में शामिल हुए स्वदेशी तकनीक से बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) “प्रचंड” की ओर से भी फ्लाई पास्ट के दौरान तीन विमान संरचना में अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘प्रचंड’ के अलावा हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76, सी-130जे और हॉक भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे।
On Air Force Day, my greetings to the courageous air warriors and their families. In line with the motto of नभः… t.co/xuQJbPOM16
— ANI (@ANI) Oct 8, 2022
हेलीकॉप्टरों में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 भी हवाई प्रदर्शन का हिस्सा होंगे। फ्लाई पास्ट की शुरुआत पैराट्रूपर की ‘आकाश गंगा’ टीम के एएन-32 विमान से नीचे छलांग लगाने के साथ होगी।
