एयर एशिया की लखनऊ- कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान से पक्षी टकराया था। पक्षी से टक्कर के बाद ऐहतियात के तौर पर यह फैसला किया गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य रवाना किया जा रहा है।
लखनऊ में एयर एशिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
अक्टूबर में भी बर्ड हिट का मामला आया सामने
इसी तरह का एक मामला 15 अक्टूबर 2022 को सामने आया था। अकासा एयरलाइंस के विमान को उड़ान भरने के तुरंत मुंबई एयरपोर्ट वापस भेजा गया था। उस विमान से भी पक्षी टकराया था। कुछ तकनीकी खराबी के सामने आने के बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क कर फ्लाइट को वापस मुंबई मोड़े जाने की इजाजत मांगी। अकासा की फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी। पायलट को लगा था कि कुछ जलने की गंध आ रही है। फ्लाइट को जब मुंबई उतार कर जांच की गई तो पता चला कि बर्ड हिट हुआ था। इससे पहले 2022 में अक्टूबर के महीने में कोलकाता में तुर्की के एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान इस्तांबुल से सिंगापुर की उड़ान पर था। उस फ्लाइट के साथ बर्ड हिट जैसा मामला नहीं था। हालांकि एक यात्री की तबीयत खराब हो गई थी।
1905 में पक्षी से टकराने की पहला मामला
दुनिया में पक्षी से विमान टकराने का मामला पहली 1905 में सामने आया था। विमान से पक्षियों का टक्कर उस समय अधिक होता है जह विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे होते हैं। खासतौर से इस तरह के मामले लैंडिंग और टेकऑफ के समय अधिक होते हैं। आमतौर बर्ड हिट उतने खतरनाक नहीं होते लेकिन कई बार हालात कंट्रोल से बाहर हो जाते हैं।। आईसीएओ के मुताबिक विमान से पक्षियों के टकराने के औसतन मामले 34 हैं और इससे होने वाला नुकसान कई हजार करोड़ में होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
