राज्यसभा जा रहे सपा से और तारीफ पीएम मोदी की: धनराज नथवानी के पोस्ट पर बवाल, AIMIM बोली- सैफई और गुजरात में गठबंधन

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नथवानी द्वारा पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर की गई तारीफ और वीडियो पोस्ट से राजनीतिक बवाल मच गया है।

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी ने धनराज नथवानी को टिकट दिया है, इनका जीतना तय है। अब इनके एक पोस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल कल पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर धनराज नथवानी ने उनको बधाई देने के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। पीएम मोदी की तारीफ की थी, वीडियो भी शेयर किया था। अब इसी तारीफ वाले पोस्ट पर सवाल उठ रहे हैं।

End of Feed