सबसे ज्यादा कंडोम कौन इस्तेमाल कर रहा...मुसलमान- मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:00 PM IST

दशहरा उत्सव के अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक "व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति" की आवश्यकता पर जोर दिया था। संघ प्रमुख ने कहा था कि एक व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति होनी चाहिए, जो सभी पर समान रूप से लागू हो और एक बार इसे लागू करने के बाद किसी को कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • संघ प्रमुख ने की थी जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत
  • इसी को लेकर अब ओवैसी ने किया है पलटवार
  • कहा- मुसलमानों की जनसंख्या नहीं बढ़ रही

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने संघ प्रमुख के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा था कि देश को व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति की आवश्यकता है। इस पलटवार के दौरान ओवैसी ने दावा किया कि मुसलमानों की जनसंख्या नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कंडोम मुस्लिम ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

owaisi on muslim population

ओवैसी ने किया संघ प्रमुख के बयान पर पलटवार

एएनआई के अनुसार ओवैसी ने भागवत से देश में मुस्लिम आबादी के बारे में चिंता नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- "घबराओ मत, मुस्लिम आबादी नहीं बढ़ रही है, तुमलोग फालतू में टेंशन में मत आ जाओ, आबादी गिर रही है हमारी... सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल कौन कर रहा है? हम कर रहे हैं। मोहन भागवत इस पर कुछ नहीं बोलेंगे।"

End of Feed