न्यूज तैयार करने और उसे यूज करने के तरीके को AI बदल देगा- NEWSNEXT समिट में बोले टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2023, 04:27 PM IST

एक्सचेंज4मीडिया के न्यूजनेक्स्ट शिखर सम्मेलन के एक विशेष संबोधन में द टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने इस बात पर भी जोर दिया कि जैसे-जैसे प्रसारण, डिजिटल तकनीक और एआई के नए क्षेत्र खुलेंगे, वैसे-वैसे नैतिक मानकों को बनाए रखने, सटीक जानकारी देने की चुनौती बढ़ेगी।

नई दिल्ली: द टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन कहते हैं कि न्यूज का मूल तत्व बरकार रहने के बावजूद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज को प्रोड्यूस करने और उसे कंज्यूम करने के तरीके को बदल देगा। आज यहां एक्सचेंज4मीडिया के न्यूजनेक्स्ट शिखर सम्मेलन के एक विशेष संबोधन में विनीत जैन ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्रम में जैसे-जैसे प्रसारण, डिजिटल तकनीक और एआई के नए क्षेत्र खुलेंगे, वैसे-वैसे नैतिक मानकों को बनाए रखने, सटीक जानकारी देने की चुनौती बढ़ेगी, ताकि विश्वसनीयता बनाई रखी जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि एल्गॉरिदम निष्पक्ष रहे और कंटेंट भरोसेमंद हो।

Times Group MD Vineet Jain

AI न्यूज तैयार करने के तरीके को बदल देगा- विनीत जैन

इस संबंध में, जैन आगे कहते हैं कि उनका दृढ़ विश्वास है कि पत्रकार सबसे अच्छे स्व-नियामक हैं। वो हमेशा से बाहरी खतरों के खिलाफ मीडिया की आजादी की रक्षा करने में सबसे आगे रहे हैं।

End of Feed