दो बहनों ने मनचले को सिखाया सबक, छेड़खानी के विरोध में सरेराह जमकर पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 10:42 PM IST

Ahmedabad Crime in Hindi: अहमदाबाद में एक मनचले ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी की कोशिश की थी, जिसके बाद उसने अपनी बड़ी बहने के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाया।

Ahmedabad Crime: गुजरात के अहमदाबाद में एक 17 वर्षीय लड़की और उसकी बड़ी बहन ने एक मनचले की पिटाई कर दी। युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी, जिसके बाद उसने 19 साल की अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर मनचले को सबक सिखाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Crime News

दोनों युवतियों की मां की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, गुरुवार सुबह 6.45 बजे उनकी छोटी बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी विजय सरकाटे ने उससे छेड़खानी की कोशिश की। शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपी ने नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे गिफ्ट देने की कोशिश की। हालांकि, जब छात्रा ने इससे इंकार कर दिया तो उसने जबरन गिफ्ट उसके बैग में रख दिया और गंदी हरकत की और आपबीती बताई। हालांकि, मां ने अपनी बेटियों को हिम्मत देते हुए आरोपी को सबक सिखाने की बात कही।

End of Feed