अहमदाबाद विमान हादसे वाली जगह पर खड़ा होगा भव्य 'मेडिकल हब', टाटा एयरलाइंस के मुआवजे के बाद सरकार का मेगा प्लान

Ahmedabad Plane Crash Update: अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए विमान हादसे की जगह अब ₹547 करोड़ की लागत से एक भव्य हॉस्पिटल और कॉलेज कॉम्प्लेक्स बनेगा।

Ahmedabad Plane Crash Tata Airlines: पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद के मेघाणीनगर में जो विमान हादसा हुआ था, वह जगह अब एक बहुत बड़े और ऐतिहासिक बदलाव से गुजरने जा रही है। गुजरात सरकार ने न्यू मेंटल कैंपस में विमान हादसे के कारण जमींदोज और क्षतिग्रस्त हुए हॉस्टल ब्लॉक्स को हटाकर, वहां ₹547 करोड़ से ज्यादा की भारी-भरकम लागत से एक अत्याधुनिक हॉस्पिटल और शैक्षणिक कॉम्प्लेक्स बनाने की आधिकारिक घोषणा की है।

अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा एयरलाइंस देगी स्वास्थ्य विभाग को ₹53.12 करोड़ का मुआवजा, डॉक्टरों के लिए बनेगा 8 मंजिला हॉस्टल

अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा एयरलाइंस देगी स्वास्थ्य विभाग को ₹53.12 करोड़ का मुआवजा, डॉक्टरों के लिए बनेगा 8 मंजिला हॉस्टल

गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यह परिसर गुजरात के सबसे बड़े और आधुनिक मेडिकल सेंटरों में से एक बन जाएगा।

End of Feed