अहमदाबाद में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और 53 लाख कैश मिलने के बाद दो अवैध निर्माण ध्वस्त

अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ‘नो ड्रग्स इन अहमदाबाद’ अभियान के तहत नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। ये निर्माण NDPS मामले के आरोपी सुनीता राठौड़ और उनके पति दीपक राठौड़ से जुड़े बताए गए हैं।

अहमदाबाद में ड्रग्स के खिलाफ चल रही ‘नो ड्रग्स इन अहमदाबाद’ मुहिम के तहत सोमवार को सरखेज इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ये निर्माण NDPS मामले के आरोपी सुनीता राठौड़ और उसके पति दीपक राठौड़ से जुड़े हैं।

times

अहमदाबाद में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, दो अवैध निर्माण ध्वस्त। istock

अहमदाबाद जोन-7 के DCP शिवम वर्मा ने बताया कि सुनीता और दीपक राठौड़ के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान उनके घर से करीब 2.2 किलो गांजा और 53 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच के दौरान आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की पहचान की गई, जिसके बाद AMC ने अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मौके पर दो JCB मशीनों और AMC के कर्मचारियों की मदद से डिमोलिशन किया गया।

End of Feed