34 साल बाद मिली शबनम की लाश! ऐसे खुला 1992 में हुए मर्डर का राज, कुएं से निकाले जा रहे अवशेष

अहमदाबाद पुलिस ने 1992 के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था और मामला वर्षों तक दबा रहा।

अहमदाबाद में 34 साल पुराने हत्या के एक मामले ने सनसनी फैला दी है। 1992 में कथित तौर पर एक युवती की हत्या का मामला अब बेहद चौंकाने वाले तरीके से फिर से सामने आया है। इस मामले में आरोपी ने मृतका के शव को अपने ही घर के अंदर बने कुएं में छिपाकर ठिकाने लगा दिया था, जिससे यह अपराध लंबे समय तक छुपा रहा। मामले में अहम मोड़ तब आया, जब आरोपी के परिवार के सदस्यों ने मृतका के बार-बार “आभास” होने की बात कही। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार में डर और मानसिक तनाव का माहौल बन गया। इस भय से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने तांत्रिक विधियों और उपायों का सहारा लिया, इसी दौरान कुछ ऐसी जानकारी सामने आई जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

अहमदाबाद में खुली 34 साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री।

अहमदाबाद में खुली 34 साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री। (फोटो- AI)

इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। क्राइम ब्रांच ने इस इनपुट के आधार पर वटवा के कुतुबनगर चौक इलाके में कार्रवाई शुरू की। परिवारीनों की इस संभावना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम वटवा के कुतुबनगर चौक इलाके में पहुंची और जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू करवाई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर शव को घर के भीतर बने कुएं में छिपा दिया था। शुरुआती खुदाई में कुछ छोटे हड्डियों जैसे अवशेष मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

End of Feed