नई संसद के बाद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के अब इन भवनों की बारी, जानें कब पूरा होगा निर्माण

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 29, 2023, 09:49 AM IST

Central Vista Project : नई संसद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की दूसरी इमारत है जिसका निर्माण कार्य पूरा हुआ है। प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक का पुनर्विकास था। इस सड़क को पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। सौंदर्यीकरण एवं विकास के बाद इस सड़क को कर्तव्यपथ का नाम दिया गया।

VP Enclave : नई संसद भवन का उद्घाटन होने के बाद सरकार का फोकस अब सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली अन्य इमारतों एवं भवनों पर हो गया है। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रही नई संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने गत रविवार को किया। अब सरकार का ध्यान वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव, कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, डिफेंस एन्क्लेव, एमपी चैंबर और प्रधानमंत्री के नए आवास एवं कार्यालय के निर्माण को गति देने पर है।

central vista project

नई संसद भवन का रविवार को हुआ उद्घाटन।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की दूसरी इमारत थी नई संसद

नई संसद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की दूसरी इमारत है जिसका निर्माण कार्य पूरा हुआ है। प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक का पुनर्विकास था। इस सड़क को पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। सौंदर्यीकरण एवं विकास के बाद इस सड़क को कर्तव्यपथ का नाम दिया गया। गौरतलब है कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अधीन आने वाला सीपीडब्ल्यूडी विभाग इस योजना के तहत इमारतों एवं भवनों का निर्माण करा रहा है।

End of Feed