ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद ड्रोन तकनीक पर फोकस तेज, सेना प्रमुख ने देखा स्वदेशी हथियारों का लाइव प्रदर्शन

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का लाइव प्रदर्शन देखा। यह प्रदर्शन भारत की रक्षा तैयारियों को आधुनिक युद्ध की दिशा में ले जाने का एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

नई दिल्ली: भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का लाइव प्रदर्शन देखा। यह प्रदर्शन भारत की रक्षा तैयारियों को आधुनिक युद्ध की दिशा में ले जाने का एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

upendra dwivedi

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का लाइव प्रदर्शन देखा।

इस मौके पर मानव रहित हवाई प्रणालियाँ (UAS), काउंटर-ड्रोन सिस्टम और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसे आधुनिक हथियारों का सफल प्रदर्शन किया गया। ये सभी तकनीकें भारत में ही विकसित की गई हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की रक्षा क्षेत्र में सफलता को दर्शाती हैं। ये प्रणालियाँ भविष्य के युद्धों में सेना की संचालन क्षमता, लक्ष्य पर सटीक हमला करने की योग्यता और सैनिकों की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा सकती हैं।

End of Feed