भारत के साथ अपनी दोस्ती को नाहयान ने दी नई ऊंचाई, UAE के राष्ट्रपति ने हिंदी में कही अपने दिल की बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 12:37 PM IST

Mohamed Bin Zayed tweets in Hindi : इस मुलाकात के बाद X पर अपने पोस्ट में यूएई के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी में लगातार विस्तार हो रहा है। दोनों देशों के विकास में हमने सहयोग को और आगे ले जाने का संकल्प जताया।

Mohamed Bin Zayed tweets in Hindi : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ भारत की दोस्ती एवं द्विपक्षीय रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। विगत वर्षों में दोनों देशों के संबंध समय की कसौटी पर खरे भी उतरे हैं। आपसी संबंधों में आई घनिष्ठता, गर्माहट एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी केमेस्ट्री का इजहार यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने हिंदी में ट्वीट कर किया है। गुजरात वाइब्रेंट सम्मेलन में शामिल होने आए नाहयान की बुधवार सुबह अहमदाबाद में पीएम मोदी से मुलाकात हुई।

pm and nahyan

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के लिए गुजरात आए हैं यूएई के राष्ट्रपति।

इस मुलाकात के बाद X पर अपने पोस्ट में यूएई के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी में लगातार विस्तार हो रहा है। दोनों देशों के विकास में हमने सहयोग को और आगे ले जाने का संकल्प जताया।

End of Feed