लंबे समय के बाद आप सही जगह पर बैठे हैं लेकिन आने में बहुत देर कर दी,अजित पवार से बोले अमित शाह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 6, 2023, 07:02 PM IST

अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ मंच शेयर किया और कहा कि वह अब लंबे समय के बाद सही जगह पर हैं, लेकिन आपको आने में बहुत देर हो गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार के डिजिटल पोर्टल का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ मंच शेयर किया। हाल ही में अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को तोड़कर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि अजित दादा (पवार) डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं उनके साथ मंच शेयर कर रहा हूं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि लंबे समय के बाद आप सही जगह पर बैठे हैं। यह सही जगह थी लेकिन आपको आने में बहुत देर हो गई।

Amit Shah, Ajit Pawar

अमित शाह ने अजित पवार से कही बड़ी बात

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने अपनी पार्टी में विभाजन का नेतृत्व किया और 2 जुलाई को सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे)-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जबकि आठ अन्य एनसीपी के विधायकों ने भी शपथ ली। छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वालसे पाटिल और अदिति तटकरे शिंदे कैबिनेट में एनसीपी मंत्रियों में से थे। अजित पवार अपने चाचा शरद पवार द्वारा प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद सत्तारूढ़ खेमे में चले गए। पिछले कुछ समय से अजित के बीजेपी गठबंधन से हाथ मिलाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

End of Feed