Mahua Moitra: संसद सदस्यता जाने के बाद महुआ बोलीं-एथिक्स कमेटी ने बिना सबूत निष्कासन का फैसला किया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 04:23 PM IST

Mahua Moitra News: टीएमसी की पूर्व सांसद ने कहा कि एथिक्स कमेटी ने वही फैसला किया जो उसे करने के लिए कहा गया था। महुआ ने कहा कि उन्होंने गौतम अडानी के खिलाफ बोला था, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। कमेटी ने नियमों का पालन नहीं किया।

Mahua Moitra News: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को संसद से निष्कासित कर दी गईं। संसद से निष्कासित करने के आचार समिति की अनुशंसा पर लोकसभा ने मुहर लगा दी। पश्चिम बंगाल की कृ्ष्णानगर से सांसद महुआ ने एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए। लोकसभा से निष्कासित होने के बाद मीडिया से बातचीत में महुआ ने कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। अपने साथ हुए बर्ताव को उन्होंने गलत बताया। महुआ ने पूछा कि एथिक्स कमेटी ने पूछताछ के लिए बिजनेसमैन को क्यों नहीं बुलाया।

टीएमसी की पूर्व सांसद ने कहा कि एथिक्स कमेटी ने वही फैसला किया जो उसे करने के लिए कहा गया था। महुआ ने कहा कि उन्होंने गौतम अडानी के खिलाफ बोला था, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। कमेटी ने नियमों का पालन नहीं किया।

End of Feed