Holi 2024: रंगभरी एकादशी पर अयोध्या में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर प्रभु श्रीराम जी के साथ खेली होली

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 20, 2024, 10:38 PM IST

Ayodhya Rangbhari Ekadashi 2024: प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की पहली रंगभरी एकादशी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई संतों-महंतों ने गुलाल लगाकर होली खेली।

KEY HIGHLIGHTS

  • अयोध्या की पहली रंगभरी एकादशी 2024 बड़े ही धूमधाम से मनाई गई
  • हनुमानगढ़ी के 500 संतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली
  • रंगभरी एकादशी पर्व से अवध की होली का विधिवत शुभारंभ होता है

Ayodhya Holi 2024: श्रीराम की नगरी अयोध्या में बुधवार को संतों-महंतों के बीच रंगभरी एकादशी (Ayodhya Rangbhari Ekadashi 2024) को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की पहली रंगभरी एकादशी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी को गुलाल लगाने के साथ उत्सव का आरंभ हुआ।अखिल भारतीय निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के 500 संतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली (Ayodhya Holi 2024) खेली। इससे पहले संतों ने हनुमान जी के निशान की पूजा की, सभी संतों ने होली खेलते हुए अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा की।

Ayodhya Rangbhari Ekadashi 2024

अयोध्या में रंगभरी एकादशी 2024 धूमधाम और उल्लास से मनाई गई

भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में ब्रह्ममुहूर्त में ही रामनगरी के 10,000 से अधिक मंदिरों के गर्भगृह में विराजमान भगवान की राग-भोग आरती, साज-सज्जा के साथ उनके गाल पर गुलाल लगाया गया। यही नहीं अवध में होली के आगाज पर मंदिरों में आने वाले भक्तों को भी प्रसाद के रूप में गुलाल लगाया गया, अबीर से सराबोर रामनगरी की संस्कृति का उल्लास और भी चटख हो चला।

End of Feed