5 साल के अंतराल के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा 'कैलाश मानसरोवर यात्रा' पर

कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना दोनों देशों द्वारा संबंधों को सामान्य करने की दिशा में उठाया गया पहला कदम माना जा रहा है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: भगवान शिव का निवास माने जाने वाले कैलाश पर्वत और मानसरोवर की पूजा-अर्चना के लिए तिब्बत रवाना हुआ भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बृहस्पतिवार को पवित्र स्थल पर पहुंचा। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Kailash Mansarovar Yatra 2025

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'यह जानकर प्रसन्नता हुई कि तीर्थयात्रियों का पहला जत्था चीन के शिजांग (तिब्बत) स्वायत्त क्षेत्र में मपाम युन त्सो (मानसरोवर) झील पर पहुंच गया है।'

End of Feed