अफगान विदेश मंत्री मुत्तकी आखिर क्यों नहीं कर पाए ताजमहल का दीदार, अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष वजह बनी या कुछ और?

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर रातोंरात हुई झड़पों में रविवार को कम से कम 18 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई अन्य को पकड़ लिया गया। यह झड़पें इस हफ्ते की शुरुआत में काबुल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद अफगान बलों द्वारा जवाबी हमले शुरू करने के बाद हुई हैं। ऐसे में तनाव बढ़ता जा रहा है, जिस कारण भी मुत्तकी दिल्ली में ही रुके हैं। बताया गया कि वह काबुल के साथ बदलते हालात पर बेहतर समन्वय के लिए दिल्ली में ही रहेंगे।

Afghan Muttaqi Agra Taj Mahal Visit Called off: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी का रविवार को होने वाला आगरा दौरा रद्द हो गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ये यात्रा रद्द हो गई है।

muttaqi

अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी का आगरा दौरा रद्द। (Photo-ANI)

क्या था कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक मुत्तकी को रविवार को अपराह्न 11 बजे ताजमहल पहुंचना था और एक घंटे ताजमहल का दीदार करने के बाद उन्हें आगरा में ही दोपहर का भोजन करने के बाद वापस दिल्ली रवाना होना था।

End of Feed