फाइटर जेट मिसाइल से लेकर ड्रोन तक... Aero India 2027 में दिखेगा आत्मनिर्भर भारत का दबदबा!

इस आयोजन में लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन, रडार और आधुनिक सैन्य तकनीक पर विशेष नजर रहेगी। भारत के स्वदेशी LCA तेजस, प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर और अन्य रक्षा प्लेटफॉर्म देश की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमता को प्रदर्शित करने वाले प्रमुख आकर्षण होंगे।

Aero India 2027 : भारत की बढ़ती सैन्य ताकत, स्वदेशी रक्षा तकनीक और एयरोस्पेस उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए Aero India 2027 एक बड़ा वैश्विक मंच बनने जा रहा है। बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर 8 से 12 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले इस एयर शो में भारतीय और विदेशी रक्षा कंपनियां अपनी अत्याधुनिक तकनीक, विमान और सैन्य उपकरण प्रदर्शित करेंगी।

aero india

एयरो इंडिया 2027।

इस आयोजन में लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन, रडार और आधुनिक सैन्य तकनीक पर विशेष नजर रहेगी। भारत के स्वदेशी LCA तेजस, प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर और अन्य रक्षा प्लेटफॉर्म देश की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमता को प्रदर्शित करने वाले प्रमुख आकर्षण होंगे। हालांकि, 2027 की अंतिम विमान प्रदर्शन सूची अभी घोषित की गई है।

रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती ताकत

एयरो इंडिया 2027 का महत्व सिर्फ एयर शो तक सीमित नहीं है। भारत इसे वैश्विक रक्षा उत्पादन और टेक्नॉलजी पार्टनरशिप के बड़े मंच के रूप में विकसित करना चाहता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार प्रदर्शनी के लिए अतिरिक्त 12,000 वर्ग मीटर जगह की मांग सामने आई है। क्षमता बढ़ाने के लिए दो अतिरिक्त हैंगर बनाए जा रहे हैं। कंपनियों को पहली बार अपने स्टॉल में Mezzanine Floor बनाने की अनुमति भी दी गई है। यानी कि बड़े प्रदर्शनी हैंगर में कंपनियां अतिरिक्त जगह पाने के लिए ऊपर की ओर एक प्लेटफॉर्म या छोटी मंजिल बना सकेंगी, जहां अपने स्टॉल और उत्पाद प्रदर्शित कर सकेंगी।

नए व्यापारी और MSME के लिए बड़ा अवसर

इस आयोजन में भारतीय डिफेंस स्टार्टअप्स और MSME की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, रडार, सेंसर और काउंटर-ड्रोन टेक्नॉलजी के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को विदेशी रक्षा उत्पादकों और निवेशकों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। सरकार की iDEX और SRIJAN जैसी पहल भी स्वदेशी रक्षा तकनीक विकसित करने और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भारत का लक्ष्य: वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र

भारत अब केवल रक्षा उपकरणों का बड़ा खरीदार बने रहने के बजाय उनका निर्माता और निर्यातक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड ₹38,424 करोड़ तक पहुंचा। एयरो इंडिया 2027 के जरिए भारत की कोशिश होगी कि विदेशी कंपनियों के साथ नई साझेदारियां, ज्वाइंट वेंचर्स, टेक्नॉलजी ट्रांसफर और रक्षा निर्यात के अवसर बढ़ें।

ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ा भरोसा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता, आधुनिक हथियारों और स्वदेशी रक्षा तकनीक को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बढ़ी है। इसी पृष्ठभूमि में Aero India 2027 भारत के लिए अपनी सैन्य और एयरोस्पेस क्षमताओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का बड़ा मंच होगा। इस बार प्रदर्शनी में राफेल, सुखोई Su-30MKI और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों की संभावित मौजूदगी पर खास नजर रहेगी।

End Article
Shivani Mishraauthor

Covering stories of public interest in crime and politics now. Entertainme...

End of Feed